जी एस टी विभाग के पड़ रहे सर्वे छापे रोकने की मांग को लेकर आदर्श व्यापार मंडल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी से मिला

(सत्ता की शान)
लखनऊ 12 दिसम्बर राज्यकर आयुक्त मिनिस्ती एस. के निर्देश पर जीएसटी चोरी के खिलाफ अभियान चल रहा था। इस अभियान के छठे दिन भी सभी 71 जिलों में कई कारोबारियों के यहां छापा पड़ा और उनके लेनदेन की जांच की गई। 248 टीमों द्वारा एक साथ की गई कार्रवाई में बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़ी जा रही थी। जिसको लेकर व्यापारिया में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के वहां जी एस टी विभाग के पड रहे सर्वे छापे रोकने की मांग को लेकर आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी से मिलाव्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को व्यापारियों की समस्या बताई तथा ज्ञापन सौंपासोमवार ,12 दिसंबर , उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अद्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चैधरी से उन्के सरकारी निवास पर मिला उनसे मुलाकात की तथा उत्तर प्रदेश में जी एस टी विभाग द्वारा व्यापारियों के वहां जनरल सर्वे छापे किये जाने की समस्या बताई व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने भा जा पा प्रदेश अद्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा प्रदेश में जनरल छापो की वजह से प्रदेश के विभिन्न जिलो के व्यापारियों में भय की स्थिति है तथा व्यापारी छापे के डर से दुकानें बंद कर रहे हैं जोकि उचित नहीं है उन्से विषय का संज्ञान लेते हुए हस्तक्षेप करते हुए तत्काल जनरल सर्वे छापे रोकने की मांग की उन्होंने कहा यदि किसी व्यापारी की शिकायत हो उसके वहां ही केवल जांच होनी चाहिए संजय गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों का सहयोग करने का वादा किया तथा किसी भी प्रकार का उत्पीड़न ना होने देने का आश्वासन दियाप्रतिनिधिमंडल मंडल में कमल अग्रवाल, ब्रह्म प्रकाश अवस्थी, डाक्टर साकेत चतुर्वेदी, मोहित कपूर शामिल थे