दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध उमर गिरफ्तार, आईएसआई से जुड़े तार
सत्ता की शान
शनिवार 28 नवम्बर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली-एनसीआर) में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध ‘उमर’ को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल कर दिया है। यह आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कट्टरपंथ की ओर मोड़ता और उन्हें आतंकवादी गतिविधियों के लिए उकसाता था। अधिकारियों के मुताबिक, ‘उमर’ ने व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफार्म्स पर कई युवाओं से संपर्क स्थापित किया था। शुरुआती जांच में उसके और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क के बीच गहरे संबंध पाए गए हैं। इस संदिग्ध को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंपा गया है, जो उसकी गहन जांच कर रही है। एजेंसियां इसके ‘हैंडलर’ को भी खोजने में लगी हैं, जो पाकिस्तान में होने की संभावना है। सुरक्षा अधिकारी चिंतित हैं कि यह आतंकी माड्यूल पिछले साल लाल किले के पास हुए धमाके जैसी घटना को दोहराने की कोशिश कर सकता था। इसी कड़ी में गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते ने वडोदरा में जैश-ए-मोहम्मद के एक अन्य संदिग्ध मोहम्मद सहरुल इस्लाम असम को गिरफ्तार किया। उसके पास एके 47 राइफल और 23 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह पूरा मामला खुफिया सूचनाओं और सुरक्षा एजेंसियों के सतर्कता के चलते बड़े आतंकी हमले को रोकने में सफल रहा है। जांच अभी जारी है और अन्य संभावित संदिग्धों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध उमर गिरफ्तार, आईएसआई से जुड़े तार
