उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन के इशरत जाह 9वी बार बने केन्द्रीय अध्यक्ष, शिशिर गुप्ता बने केन्द्रीय महामंत्री

प्रेस विज्ञप्ति

सेतु निगम इम्प्लाइज यूनियन का द्विवार्षिक चुनाव / अधिवेशन-2022-2024 इशरत जाह 9वी बार बने केन्द्रीय अध्यक्ष, शिशिर गुप्ता बने केन्द्रीय महामंत्री

(सत्ता की शान)
लखनऊ,20 मई : 20.05.2022 : उ०प्र० राज्य सेतु निगम इम्प्लाईज यूनियन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यूनियन का द्विवार्षिक चुनाव / अधिवेशन 2022-2024 दिनांक 19.05. 2022 को सम्पन्न हुआ। आज दिनांक 20.05.2022 को सेतु निगम मुख्यालय सभागार में केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आहुत की गयी जिसमें संविधान द्वारा प्रदत्त पदों पर समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चयनित करते हुए 9वीं बार श्री इशरत जाह को अध्यक्ष एवं श्री शिशिर गुप्ता को महामंत्री के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उक्त के सम्बन्ध में यूनियन द्वारा जारी पत्र संख्या 487 / 39 / ई.यू. /2022 दिनांक 20.05.2022 की प्रति संलग्न है। उक्त बैठक में सेतु निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री योगेश पवार एवं महाप्रबन्धक (मुख्यालय) / मुख्य चुनाव अधिकारी श्री जय किशोर ने निर्वाचित पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाऐ देते हुए पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। प्रबन्ध निदेशक ने यूनियन को पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन देते हुए सेतु निगम की प्रगति में यूनियन से सहयोग की अपील की अध्यक्ष इशरत जाह एवं महामंत्री शिशिर गुप्ता व्यक्त किया। ने प्रबन्ध निदेशक उपस्थित अन्य अधिकारियों एवं समस्त सदस्यों का आभार व्यकत किया