भाजपा के जुल्म व अत्याचार नहीं भूलेंगे यूपी वाले अखिलेश यादव


(सत्ता की शान)
लखनऊ,04 दिसम्बर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि लखीमपुर किसान स्मृति दिवसश् मनाकर यूपीवालों ने बता दिया है कि वो न तो किसानों पर पीछे से किये गये वार को भूलेंगे, न किसानों की शहादत को और न ही भाजपा के जुल्म और अत्याचार को। उधर, समाजवादी विजय यात्रा लेकर शुक्रवार को झांसी पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने भाजपा को सब कुछ दिया, लेकिन बदले में कुछ नहीं मिला। अब क्षेत्र की जनता भाजपा को इसका करारा जवाब देगी। जनता आगामी चुनाव में बुंदेलखंड से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। यात्रा को मिलने वाला जनसमर्थन इस बात का स्पष्ट संदेश दे रहा है कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है। भाजपा को 19 सीटें मिलीं, जनता को कुछ नहीं मिलाश्सपा मुखिया ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की जनता ने क्षेत्र की सभी 19 सीटें भाजपा को दी थीं। इसके बाद लोकसभा की चार सीटों पर भी भाजपा को जिताया। लेकिन, बदले में भाजपा ने कुछ नहीं दिया। न नौजवानों को रोजगार मिल पाया और न ही किसानों को खाद। यहां तक कि समाजवादी पेंशन तक बंद कर दी।  प्रदेश में सपा सरकार बनने पर महिलाओं को तीन गुना पेंशन दी जाएगी।भाजपा ने किसानों पर जीप चढ़ा अखिलेश ने कहा कि झांसी की जनता से मुख्यमंत्री ने यहां मेट्रो ट्रेन चलाने तथा झांसी को सीधा दिल्ली से जोड़ने का वादा किया था, लेकिन ये किया नहीं गया। किसानों की आय आधी रह गई है, जबकि महंगाई दोगुनी हो गई है। अंग्रेजों ने जलियांवाला बाग में नागरिकों के सीने पर गोली मारी थी, लेकिन भाजपा ने किसानों पर पीछे से जीप चढ़ाने का काम किया।