चंडीगढ़/नई दिल्ली,
चन्नी पंजाब के पहले दलित सिख मुख्यमंत्री होंगे। वहीं दूसरी तरफ पूरे दिन नवजोत सिद्धू के नजदीकी सुखजिंदर रंधावा के सीएम बनाने की चर्चा जोरों पर रही। लेकिन शाम होते होते माहौल बदल गया। रंधावा के नाम पर विरोध उठा तो हाईकमान ने चन्नी को प्रदेश की बागडोर सौंपने का निर्णय ले लिया। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे। चन्नी ने राज्यपाल के समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। राज्यपाल से मिलने के बाद बाहर आकर चन्नी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। चन्नी ने कहा कि पार्टी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति जो फैसला लिया है उसके बारे में राज्यपाल को बता दिया गया है। राज्यपाल ने कल 11 बजे शपथ ग्रहण का समय तय किया है। वहीं, राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनने के लिए बधाई दी।