लखनऊ। केजीएमयू ने दो जुड़े हुए बच्चो को अलग कर इतिहास रचा है। केजीएमयू में बीते 9 अक्टूबर को बच्चो को भर्ती किया गया था। जिसके बाद पीडियाट्रिक विभाग, एनेस्थेटिक विभाग, प्लास्टिक सर्जरी विभाग सहित अन्य विभागों के डॉक्टरो ने दो जुड़े हुए बच्चों का ऑपरेशन कर सफल बनाया, हालांकि कोरोना के चलते बच्चों का ऑपरेशन पहले नहीं पाया था। वही कुशिनगर की रहने वाली प्रियंका के दो जुड़े हुए बच्चो का केजीएमयू ने सफल ऑपरेशन किया है। लगभग आठ घंटे आयुष्मान योजना के तहत पूरा ऑपरेशन को सफल किया गया।
बच्चों के माता पिता ने आयुष्मान योजना और केजीएमयू के डॉक्टरों का आभार प्रकट किया। ऑपरेशन सफल होने के बाद केजीएमयू वीसी मेजर जनरल विपिन पुरी ने ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरो और स्टाफ को सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित भी किया।