मदरसा तनज़ीम उल मकातिब के सामने कूड़ा घर बनाने का काम रोका गया


लखनऊ। वजीरगंज के गोलागंज स्थित विश्व विख्यात शिया मदरसा तनज़ीम उल मकातिब के सामने बनाया जा रहा कूड़ा घर का काम आज रोक दिया गया है। नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे उपरोक्त कूड़ा घर का काम कई रोज़ से जारी था। जिसका विरोध मदरसा तंज़ीम उल मकातिब और छेत्रिय जनता ने किया था। वही आज जोनल अधिकारी के हमराह नगर निगम की टीम मौक़े पर पहुची और फिलहाल काम रोक दिया गया।

बता दे कि नगर आयुक्त को तनज़ीम उल मकातिब की तरफ से पत्र लिख कर मदरसा के सामने कूड़ा घर न बनाने की अपील की गयी थी। जहा आज अधिकारियों ने मौक़े पर पहुँच कर दलील दी की ये, आधुनिक कूड़ा घर है यहा मशीनों से काम लिया जायेगा लेकिन लोगो ने कहा के यहा इसके कारण बीमारी फैलने का खतरा होगा और इसके अलावा यहा तनज़ीम जैसा विश्व विख़्यात मदरसा है जहा देश विदेश के धर्म गुरु आते है, क्यों की लखनऊ को स्मार्ट सिटी का दर्जा भी हासिल है। इसलिए शहर के इस ख़ास क्षेत्र मे कूड़ा घर बनाया जाना ठीक नहीं है।

इस मौके पर तंज़ीम के सक्रेट्री मौलाना सफी हैदर, पूर्व मंत्री इंतिजार आब्दी बाबी वही पर तामीर मस्जिद अबुतालिब के सर्वेसर्वा शहीद हुसैन (बिल्डर ) और इलाक़े के पार्षद मोहम्मद हलीम भी पहुंच गए। पार्षद हलीम ने वहां कूड़ा घर बनने का विरोध करने वालो को आश्वासन दिया की वह पूरी कोशिश करेगे इसके लिए ऊपर बैठे अधिकारियों से बात की जायेगी। बताते चले की यहा पर तनज़ीम उल मकातिब मदरसा के अलावा आस पास स्कूल और पास में बलरामपुर अस्पताल के साथ मस्जिदे भी है ।