एडीसीपी उत्तरी ने थाने के समस्त स्टाफ को दिए हैंड सेनेटाइजर और मास्क

लखनऊ। कोरोना महामारी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सजगता बरत रही है, और इस सजगता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही पुलिस भी अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करती नज़र आ रही है। जहां बात इस संक्रमित बीमारी से पुलिस की सुरक्षा की है तो पुलिस के आलाधिकारी भी इस बात को लेकर गम्भीर है।

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देशानुसार इस बीमारी से पुलिस की सुरक्षा के दृष्टि से आज थाना अलीगंज के कपूरथला चौराहे पर एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव द्वारा अलीगंज थाने के समस्त स्टाफ को हैंड सेनेटाइजर और मास्क दिए गए। इन मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था लखनऊ व्यापार मंडल द्वारा की गयी थी। मास्क और सेनेटाइजर वितरण के समय लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारी देवेंद्र गुप्ता धर्मेंद्र गुप्ता और उमेश पाटिल मौजूद रहे।

इस दौरान थाना प्रभारी अलीगंज फरीद अहमद ने स्टाफ को इस बीमारी के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिये।

मास्क और सेनेटाइजर वितरण के बाद एडीसीपी उत्तरी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि ये पहल बहुत बेहतर है कि व्यापार मंडल के इस संक्रमण के बचाव हेतु पुलिस विभाग का सहयोग कर रही है।