सहादतगंज में कर्बला दियानातुद्दौला की मीनार ढही, टला बड़ा हादसा
मौलाना सैफ अब्बास ने उठाए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल, नई मीनार बनवाने की मांग
लखनऊ। सहादतगंज स्थित कर्बला दियानातुद्दौला की मीनार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस घटना ने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही मौलाना सैफ अब्बास समेत विभिन्न संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे। मौलाना सैफ अब्बास ने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आम नागरिकों के मकानों में निर्माण संबंधी मामलों में विभागीय कार्रवाई तेजी से दिखाई देती है,
लेकिन ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और जनसुरक्षा जैसे गंभीर मामलों में अपेक्षित तत्परता नजर नहीं आती। वहीं, शिया हुसैनी फंड के महासचिव हसन मेहदी झब्बू ने कर्बला दियानातुद्दौला में जल्द से जल्द नई मीनार बनवाने की मांग की। घटना के बाद ऐतिहासिक स्थल की सुरक्षा और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है। . वीडियो सोशल मीडिया से।


