नातिया मुक़ाबले में सेन्ट रोज़ स्कूल ने जीते 5 पुरस्कार
लखनऊ 7 अक्तूबर, यूथ अमीकस एजूकेशनल सोसायटी के तत्वावधान में होनेवाले नात शरीफ़ मुकाबले में सेन्ट रोज़ पब्लिक स्कूल ने 5 पुरस्कार जीत कर स्कूल को दूसरा मुक़ाम दिलाया, कक्षा 1 से 12 तक के लगभग 10 स्कूलों ने भाग लिया। 
सेन्ट रोज़ पब्लिक स्कूल के बच्चों में ग्रुप बी में मो अयान ने प्रथम, आलिया परवीन ने दूसरा , ग्रुप सी में आलिमा मन्सूर ने प्रथम, हुसैन हसन खां ने दूसरा और ग्रुप डी में उम्मे कुलसुम ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। जज के फ़राएज़ प्रो अतीक़ अहमद फारूकी और डॉ असरार उल हक़ कुरैशी ने अन्जाम दिए
कामयाब बच्चों को मुफ़्ती अबुल इरफ़ान मियां फिरंगी महली, शफ़ीक़ उज़ ज़मां PCS, मो अनस ख़ां इन्जीनियर, सय्यद बाबर अशरफ़, अब्दुल बासित ख़ां, सय्यद मो अहमद मियां फिरंगी महली ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और दुआएं दीं। बच्चों की कामयाबी पर स्कूल प्रबंधक डॉ मन्सूर हसन खां ने प्रोग्राम आर्गनाइज़र अनवर हुसैन और रज़ा हुसैन एडवोकेट को मुबारकबाद दी और प्रसन्नता का इज़हार किया और कहा इस प्रकार के मुक़ाबलों से बच्चों में हौसला पैदा होता है और मालूमात बढ़ती है।
डॉ मन्सूर हसन खां
9335922616
