सआदतगंज में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मां ने खिड़की से देखा तो मच गई चीख-पुकार
लखनऊ। राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मणी टोला नौबस्त में शनिवार देर रात 19 वर्षीय युवक ने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब युवक की मां ने खिड़की से झांककर देखा। बेटे को फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा। इसके बाद उसे तत्काल किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अर्थव उर्फ विनायक तिवारी (19) के रूप में हुई है। वह ब्रह्मणी टोला निवासी पंकज तिवारी का इकलौता पुत्र था। परिवार में पिता पंकज तिवारी और मां रंजना तिवारी हैं। रंजना एक एनजीओ में कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, अर्थव ने इंटरमीडिएट के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पिछले कुछ समय से वह घर पर ही रह रहा था और कोई काम नहीं कर रहा था। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है
सआदतगंज में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मां ने खिड़की से देखा तो मच गई चीख-पुकार
