भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर, इटावा में खत्म हुआ डर का माहौल. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ……

(सत्ता की शान)
गुरूवार 30 जुलाइ्र्र। वाराणसी.इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी में आयोजित जनसभा के दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भदोही जिले का नाम बदलकर एक बार फिर श्संत रविदास नगरश् किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने संत गुरु रविदास महाराज के नाम पर स्थापित जिले का नाम बदलकर ऐतिहासिक भूल की थी, जिसे अब भाजपा सरकार सुधार रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास भारतीय संत परंपरा के महान संत थे और उनके सम्मान में जिले का नाम पुनः स्थापित किया जाना प्रदेश सरकार की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कालीन उद्योग के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध भदोही अब फिर से संत रविदास नगर के नाम से अपनी नई पहचान बनाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले इटावा भय, अपराध और पहचान के संकट से जूझ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय लोग इटावा आने-जाने से डरते थे और निवेशक भी यहां निवेश करने से कतराते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ऐसी थी कि केवल इटावा का नाम सुनकर ही लोग होटल में कमरा देने से बचते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराध और अपराधियों के खिलाफ श्जीरो टालरेंस नीति अपनाई गई, जिसके चलते प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई और इटावा सहित पूरे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरी ढढ़ता के साथ निभाया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षा, विकास और निवेश का बेहतर वातावरण बना है। अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई के कारण प्रदेश की पहचान बदली है और जिन लोगों ने पहले प्रदेश को संकट में डाला था, आज वही राजनीतिक पहचान के संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से विकास और सुशासन की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा का समर्थन जारी रखने की अपील की।