इमामबाड़ा नाज़िम साहब से उठा आशूरा का जुलूस, तालकटोरा पहुंचा
लखनऊ के इमामबाड़ा नाज़िम साहब से आशूरा का पारंपरिक जुलूस अकीदत और ग़म के माहौल में निकला। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से होता हुआ तालकटोरा पहुंचा। इस दौरान शहर की विभिन्न अंजुमनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह नौहाख्वानी और सीना-ज़नी (मातम) की गई तथा हज़रत इमाम हुसैन (अ.) और शहीदान-ए-कर्बला को खिराज-ए-अकीदत पेश किया गया।
जुलूस के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए और वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। प्रशासन की सतर्कता के बीच जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 




