वक्फ संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप, चौक थाने में दी तहरीर मुतवल्ली ने हमजा, हुदा समेत दर्जनों लोगों पर लगाया ताला तोड़ने व मारपीट का आरोप

वक्फ संपत्ति पर कब्जे की कोशिश का आरोप, चौक थाने में दी तहरीर मुतवल्ली ने हमजा, हुदा समेत दर्जनों लोगों पर लगाया ताला तोड़ने व मारपीट का आरोप
लखनऊ, शनिवार 20 जून। लखनऊ। जहां पुराने लखनऊ में चौक जैसे संवेदनशील इलाके मे मोर्हम को लेकर दिन रात सर्तक बना हुआ है वही कुछ लोग शंति भंग करने मे लगे हुए है। नक्खास स्थित वक्फ इमामबाड़ा इकराम उल्ला खाँ की मुतवल्ली सोमिया हसन निवासी 300.16 खोशी टोला नक्खास ने चैक थाने में तहरीर देकर वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे की कोशिश, ताला तोड़ने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का कुछ लोगों पे आरोप लगाया है। सोमिया हसन के अनुसार वक्फ संपत्ति की दुकान संख्या 64 और 65 वर्तमान में विधिवत रूप से मुतवल्ली के कब्जे में हैं तथा इन दुकानों को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 19 जून को हमजा, हुदा और उनके साथ आए लगभग एक दर्जन लोग, जिनमें कुछ काले कोट पहने अधिवक्ता तथा महिलाएं भी शामिल थीं, दुकानों पर पहुंचे और जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। तहरीर में कहा गया है कि विरोध करने पर आरोपितों ने अभद्रता की, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। साथ ही दुकानों का ताला तोड़कर वक्फ संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। मुतवल्ली ने चौक पुलिस से आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने वक्फ संपत्ति की दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में किसी भी अवैध कब्जे की कोशिश को रोकने के लिए पुलिस संरक्षण देने की भी अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण मामले को संवेदनशील माना जा रहा है।