लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार दोपहर राजधानी लखनऊ में अचानक काले बादल छा गए और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं सोनभद्र समेत कुछ जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक लू चलने और तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। बांदा 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश ही नहीं, देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा।मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। यूपी-बिहार सीमा तक पहुंचने के बाद मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जून से परिस्थितियां अनुकूल होने पर मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है और 25 जून तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश की संभावना है।मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 24 जून तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। छिटपुट बारिश और बूंदाबांदी के बावजूद उमस बढ़ेगी तथा लोगों को गर्मी से पूरी राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम है।
उत्तर प्रदेश में मानसून के लिए अभी कम से कम 5 दिन इंतजार करना पड़ सकता है।
