समाज सेवा का जज़्बा हर इंसान के दिल में होता है, लेकिन कुछ लोग इसे अपने कर्मों से साबित करते हैं।अध्यक्ष निगहत खान

लखनऊ l समाज सेवा का जज़्बा हर इंसान के दिल में होता है, लेकिन कुछ लोग इसे अपने कर्मों से साबित करते हैं। वर्ष 2016 में लखनऊ शहर के कुछ जिम्मेदार और संवेदनशील लोगों जिसमे अध्यक्ष निगहत खान, संरक्षक मुरलीधर आहूजा, टीम लीडर मुर्तज़ा अली, बलवीर सिंह मान, आराधना,ज़ुबैर अहमद, अब्दुल वहीद सुशील दुबे,शहज़ादे कलीम निर्मल सिंह,हरपाल सिंह जग्गी,तौसीफ हुसैन, कुदरत खान, नाका गुरुद्वारा के राजेंद्र सिंह बग्गा और इनसे जुड़े साथियों, आदि—ने मिलकर सेवा कार्यों की एक शुरुआत की। यही छोटा सा प्रयास धीरे-धीरे एक बड़े कारवां में बदल गया।
हाल ही में लखनऊ के विकास नगर में हुए अग्निकांड से हजारों परिवार प्रभावित हुए। शहर के अनेक लोग सहायता के लिए आगे आए, लेकिन टीम लखनऊ ने शुरुआती दौर में 50 परिवारों को दोबारा स्थापित करने का बीड़ा उठाया। झोपड़ी निर्माण से लेकर तख्त, चादर, गद्दे, बर्तन, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पूरी जिम्मेदारी टीम ने संभाली।
इन 50 पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री इंदिरा नगर कार्यालय से वितरित की जाएगी। यदि और सहयोग प्राप्त होता है, तो दूसरे चरण में अन्य प्रभावित परिवारों को भी सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर टीम लखनऊ की अध्यक्ष निगहत खान ने कहा कि इंसानियत का तकाज़ा है कि इंसान, इंसानों की मदद के लिए हमेशा आगे आए। जब भी इस प्रकार की कोई आपदा या मुश्किल घड़ी सामने आए, लखनऊ शहर का हर जिम्मेदार नागरिक पीड़ितों की सहायता के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा ले, ताकि जरूरतमंद लोगों को सहारा मिल सके और समाज में भाईचारे व हमदर्दी का संदेश कायम रहे।

टीम लखनऊ आज एक संस्थान नही, बल्कि इस इंसानियत भाईचारे और सेवा भावना की मिसाल बन चुकी है l

निगहत खान अध्यक्ष टीम लखनऊ