हुसैनाबाद ट्रस्ट को लेकर मौलाना सैफ अब्बास की डीएम से मुलाकात

हुसैनाबाद ट्रस्ट को लेकर मौलाना सैफ अब्बास की डीएम से मुलाकात
लखनऊ, 10 दिसंबर 2025 मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी की अध्यक्षता में कल एक प्रतिनिधिमंडल ने हुसैनाबाद ट्रस्ट के चेयरमैन और हुसैनाबाद ट्रस्ट के सचिव से बैठक की।
मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी द्वारा 30 अक्टूबर 2025 को जो ज्ञापन (मेमोरेंडम) दिया गया था, उसे लेकर लगभग एक घंटे चली बैठक में यह फैसला हुआ कि हुसैनाबाद ट्रस्ट नींबू पार्क के पास जो जमीन सड़क चैड़ीकरण के सिलसिले में ली जा रही है, उसके बदले में शेष जमीन पर दुकानों का निर्माण कराकर शिया समुदाय को देने के लिए हुसैनाबाद ट्रस्ट के चेयरमैन (डीएम साहब) तैयार हैं। इसके अलावा जुमा मस्जिद तहसीन गंज, लखनऊ में मौजूद गुसलखाने का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा और हुसैनाबाद के दोनों गेटों की मरम्मत का काम बहुत जल्द शुरू होगा।
मौलाना सैयद सैफ अब्बास नकवी ने डीएम साहब से बड़े इमामबाड़े के सामने नौबत खाना में पुरातत्व विभाग के दफ्तर को खाली कराने को कहा, जिस पर डीएम साहब ने तुरंत एडीएम (सचिव, हुसैनाबाद) को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा बड़े इमामबाड़े और छोटे इमामबाड़े में हो रही बेअदबी (अपमान) पर डीएम साहब ने यकीन दिलाया कि आगे कोई ऐसी घटना पेश नहीं आएगी। कर्बला मलका अफाक के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा वहां मौजूद जमीन पर गरीबों को बसाने या कब्रिस्तान के इस्तेमाल के लिए योजना बनाने के लिए हुसैनाबाद ट्रस्ट के सचिव (एडीएम) से कहा।
प्रतिनिधिमंडल में मौलाना मुस्तफा अली खान, मौलाना अफजल हैदर, जुल्किफ्ल रिजवी और साजिद अब्बास मौजूद थे।
——-