सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की अपील पर वक्फ टर्मिनल उत्तर प्रदेश ने उम्मीद पोर्टल पर डाटा एंट्री के समय को 6 महीने के लिए बढ़ाया गया है जिसको लेकर खालिद रशीद फिरंगी महली ने मुतावली से की अपील
खनऊ, 10 दिसंबरमौलाना खालिद रशीद फ़रंगी महली, इमाम ईदगाह लखनऊ ने अपने बयान में कहा कि उन्हें खुशी है कि उत्तर प्रदेश वक्फ़ ट्राइब्यूनल ने यू.पी. सुन्नी वक्फ़ बोर्ड की अपील पर उम्मीद सेंट्रल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की तारीख़ में 6 महीने का विस्तार दे दिया है।
मौलाना ने सभी वक्फ़ के मुतवल्लियों से अपील की कि वे इस अवधि में अपने बचे हुए वक्फ़ का रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करा लें।
उन्होंने इस सफलता के लिए वक्फ़ बोर्ड के चेयरमैन जनाब ज़फर अहमद फ़ारूक़ी, उनकी वकीलों की टीम, वक्फ़ बोर्ड के ज़िम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की तारीफ़ की कि उन्होंने दिन-रात मेहनत करके वक्फ़ का रजिस्ट्रेशन कराया।
मौलाना ने बताया कि पोर्टल पर 5 जून 2026 तक रजिस्ट्रेशन कराने की अनुमति दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस समय में योजना के अनुसार सभी वक्फ़ का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
ग़ुफ़रान अहमद
ऑफ़िस सेक्रेटरी
