गौरव तिवारी बने उपाध्यक्ष अवध व्यापार मंडल का हिंद नगर क्षेत्र में हुआ विस्तार
गुरूवार 20 जुलाई आज अवध व्यापार मंडल का मासिक मीटिंग का सफल आयोजन किया गया और निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा एवम आम सहमति दी गयी।अवध व्यापार मंडल का हिंद नगर क्षेत्र में हुआ विस्तार। गौरव तिवारी बने उपाध्यक्ष, व अन्य व्यापारियों को पदाधिकारी बनाकर संगठन से जोड़ा गया। हनि सिंह व प्रशांत गुप्ता बने संगठन मंत्री, विराज गुप्ता व राज भारती को प्रचार मंत्री की कमान सौंपी गयी। गोपाल श्रीराम स्वीट्स को हिंद नगर प्रभारी नियुक्त किया गया।शिविता गोयल को बनाया गया अवध व्यापार मंडल की महिला विंग का प्रभारी। साथ ही साथ व्यापारिक समस्याओं एवं व्यापारिक मुद्दों पर हुई चर्चा और सबको यह आश्वस्त किया गया की व्यापार मंडल सदेव व्यापारी हित में आवाज उठाता रहेगा। इस मौके पर अध्यक्ष अरविंद चैबे, कार्यवाहक अध्यक्ष सरबजीत सिंह, वरिष्ठ महामंत्री मनीष अवस्थी, वरिष्ट उपाध्यक्ष गौतम आहूजा, महामंत्री तरुण श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी निलेश प्रसाद, प्रचार मंत्री अभिषेक तिवारी, पराग प्रभारी बृजेश पांडे, एलडीए प्रभारी नवनीत, लीगल एडवाइजर हेमंत पांडे, उपाध्यक्ष सचिन सिंह, दलजीत सिंह, सुनीता व सभी पदाधिकारी व्यापारी गण उपस्थित रहे।
गौरव तिवारी बने उपाध्यक्ष अवध व्यापार मंडल का हिंद नगर क्षेत्र में हुआ विस्तार
