न्यायमूर्ति रेखा दीक्षित ने राज्य लोक सेवा अधिकरण उत्तर प्रदेश के प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में कार्यभार दिनांक 01.02.2022 को ग्रहण किया। राज्य लोक सेवा अधिकरण की स्थापना वर्ष 1975 में प्रदेश के लोक सेवकों की सेवा सम्बन्धी वादों के त्वरित एवं प्रभावी न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। न्यायमूर्ति दीक्षित मा0 इलाहाबाद उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्ति हुई थीं। न्यायमूर्ति दीक्षित ने न्यायिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1984 में पी0सी0एस0(जे0) से की। न्यायमूर्ति जी ने 15 नवम्बर 2016 को मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया। न्यायमूर्ति श्रीमती दीक्षित ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जनपद न्यायधीश के साथ ही विभिन्न उच्च पदों पर कार्य किया।
न्यायमूर्ति रेखा दीक्षित ने राज्य लोक सेवा अधिकरण के प्रथम महिला अध्यक्ष का पदभार सम्भाला
