लखनऊ- जहाँ एक तरफ़ ठण्ड ने दस्तक दे दी है और हर रोज़ ठंड बढ़ती जा रही है जिसके चलते ग़रीब लोग काफ़ी ज़्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं नगर निगम ज़ोन 6 द्वारा एक नई पहल की गई है जिसमें है स्थानीय ज़रूरत मंद गरीबों के लिए गर्म कपड़े व कंबल की व्यवस्था की गई है।
दरअसल बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ज़ोन 6 की ज़ोनल अधिकारी बिन्नो रिज़वी ने स्थानीय ज़रूरत मंद गरीबों की परेशानी को देखते हुए स्वेटर, शॉल व कम्बल का वितरण किया। वहीं इस मौक़े पर बिन्नो रिज़वी ने कहा कि 2 दिन पहले भी लगभग 300 लोगों को गर्म कपड़े और कम्बल दिए गए थे और आज बचे हुए लोगों को गर्म कपड़े व कम्बल दिए जा रहे हैं।
वहीं ज़ोनल अधिकारी बिन्नो रिज़वी ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम ज़ोन 6 में चार रैन बसेरों की भी व्यवस्था की गई है जिसमें तीन अस्थाई और एक स्थाई रैन बसेरा है।