गुडम्बा थाने के कन्हैया नगर में बदमाशों द्वारा महिला को मारी गोली

गुडम्बा थाने के कन्हैया नगर में बदमाशों द्वारा महिला को मारी गोली
(सत्ता की शान)
लखनऊ,29 अक्टूबर। लखनऊ। राजधानी में गुरुवार देर रात एक महिला को गोली मार दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस शक के आधार पर महिला के पति से पूछताछ कर रही है।
लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र में कल्याणपुर निवासी महिला ऊषा सिंह को रात करीब 1.30 बजे गोली मारी गयी। इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ का कहना है कि सूचना पर पुलिस पहुंची तो ऊषा के पेट में गोली लगी थी। वह बेड पर तड़प रही थी और उनका पति नितिन सिंह वहां मौजूद था। पुलिस ने घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पूछताछ हुई तो नितिन ने बताया कि देर रात घर के बाहर बदमाशों ने पत्नी को गोली मार दी। आसपास के लोगों से जानकारी मिली की रात में नितिन शराब पीकर आया और ऊषा से मारपीट कर रहा था।पुलिस आशंका जता रही है कि शराब के नशे मारपीट के दौरान उसी ने पत्नी को गोली मार दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि नितिन से पूछताछ चल रही है। लोहिया अस्पताल में डाक्टरों ने आपरेशन करके ऊषा के पेट से गोली निकाल ली है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।