भाजपा को 2022 में जिताएं तो हमें इसे नंबर एक प्रदेश बना देंगे: अमित शाह
(सत्ता की शान)
लखनऊ,29 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की चाल को व 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव को गति प्रदान करने केन्द्र सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह एक दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मेरा परिवार-भाजपा परिवार सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। उनका डिफेंस एक्सपो पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है। अमित शाह का लखनऊ में रात्रि प्रवास भी है। वह शनिवार को सुबह नई दिल्ली की वापसी करेंगे। अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है। अखिलेश जी ये हिसाब उत्तर प्रदेश की जनता को दीजिए कि पिछले 5 साल में आप विदेश कितने दिन रहे? बीते दिनों कोरोना आया, यूपी में बाढ़ आई, आप कहां थे?
इसका हिसाब दे दीजिए। इन लोगों ने शासन स्वयं के लिए, परिवार के लिए और अपनी जाति के लिए किया है, इसके अलावा किसी के लिए शासन नहीं किया। दोस्तों आप दिवाली के दिन मेरा परिवार भाजपा परिवार के तोरण से अपने द्वार को सजाइए और भाजपा को अपना समर्थन दीजिए। आज किसी की हिम्मत नहीं है पलायन कराने की। पहले हर जिले में दो-तीन बाहुबली थे लेकिन आज दूरबीन लेकर भी देखता हूं तो कोई बाहुबली नजर नहीं आता। आज 16 साल की बच्ची भी गहने लादकर रात 12 बजे भी स्कूटी पर निकल सकती है।मोदी जी ने प्रदेश के हर घर में बिजली पहुंचाई। हमने 11 करोड़ घरों में गैस पहुंचाया, जिसे पहले लोग मजाक समझते थे। 10 करोड़ लोगों को घर देने का लक्ष्य रखा है जो जल्द पूरा होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दंगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और केन्द्र और उत्तर प्रदेश दोनों में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया। हर कोई इस बात पर गर्व महसूस कर रहा है कि राम मंदिर का निर्माण पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में हो रहा है। इस बार पूरी दुनिया देखेगी अयोध्या दिवाली दीपोत्सव। डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले जब हम कश्मीर से धारा 370 हटाने और राम मंदिर बनाने की बात करते थे, तो वो लोग विश्वास नहीं करते थे। केन्द्र में 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद 70 वर्ष की समस्या को संसद में हमारे गृहमंत्री अमित शाह ने 70 मिनट में खत्म कर दिया।