(सत्ता की शान)
लखनऊ,25 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी का कुनबा लगातार खुद को कर रहा मजबूत। बसपा,कांग्रेस, भाजपा से भी बड़ी संख्या मे लोग जुड़ रहे है समाजवादी पार्टी से। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृव में हुई ज्वाइनिंग। बस्ती के प्रमुख नेता त्रयम्बक नाथ पाठक, महेश सिंह, रामकरन चैरसिया, अरविंद सिंह।
प्रवीन पाठक अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए, इसके साथ ही लालजी वर्मा,रामअचल राजभर ने भी समाजवादी का दामन थाम लिया है, बीएसपी में नेता विधानमंडल दल रहे हैं लालजी वर्मा। बीएसपी में प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं राम अचल राजभर। छोटे दलों के साथ साथ जनमानस में बड़ा जनाधिकार रखने वाले नेता भी जुड़ से समाजवादी सोच से। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव ने कसी कमरकस ली है।