हिंसा में मारे गए ड्राइवर हरिओम मिश्रा की मां को  ढाढस देने  बृजेश पाठक उनके घर पहुंचे; 

हरिओम मिश्रा के परिवार को ढाढस बधाने के बाद प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घरवालों से  मुलाकात की। लखीमपुर के शीतला देवी मंदिर के नजदीक बने कर्मकांड स्थल पर आज उसका दसवां संस्कार चल रहा है। जहां कर्मकांड स्थल पर जाकर कानून मंत्री ने घटना वाले दिन की पूरी जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया।किसान बिल के विरोध में हुए संघर्ष में मारे गए चालक हरिओम मिश्रा के परिजनों को ढाढस बंधाने के लिए कानून मंत्री बृजेश पाठक उसके घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बुधवार की सुबह लगभग लगभग सवा 10 बजे कानून मंत्री बृजेश पाठक थाना फरधान क्षेत्र के गांव परसेहरा बुजुर्ग निवासी मृतक हरिओम मिश्रा के घर पहुंचे। उसके बीमार माता-पिता को हर संभव मदद का आश्वासन देकर ढाढस बंधाया।उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनका मुख्य है। कानून मंत्री के साथ पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, उप जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा के अलावा काफी संख्या में अधिकारी एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे। हरिओम मिश्रा की पारिवारिक स्थिति को देख कर मंत्री जी काफी व्यथित दिखे। कानून मंत्री श्री पाठक ने कहां कि इंसान ही इंसान के दुखों में काम आता है