सपा नेता लालू यादव पर जमीन पर कब्जा  करने पर जहरीला पदार्थ पी लिया

 

मैनपुरी के किसुनी गांव निवासी विमलेश मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी कमर में छिपाए गये जहरीला पदार्थ निकाला और  पी लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। विमलेश बेसुध होकर गिर गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौकेपर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गौतम पल्ली सुनील दुबे ने विमलेश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।मुख्यमंत्री आवास के बाहर मंगलवार दोपहर को मैनपुरी के किसुनी निवासी विमलेश ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची गौतमपल्ली पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने मैनपुरी पुलिस व प्रशासन  जमीन पर कब्जापर करने के मामले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वहीं एक सपा नेता पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

 

 


विमलेश ने आरोप लगाया कि इलाके में रहने वाले सपा नेता लालू यादव ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। उसे फर्जी मुकदमों में फंसा रहे हैं। जिसकी शिकायत करने पर पुलिस व जिला प्रशासन का कोई अधिकारी सुनवाई  नहीं कर रहा है। वह अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी और कप्तान से भी मिला पर कोई मदद नहीं मिली।

 

कई बार लखनऊ में उच्चाधिकारियों और सीएम से मिलने आया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। सपा नेता की प्रताड़ना से परेशान होकर वह खुदकुशी करने का प्रयास कर रहा है।