(सत्ता की शान)
लखनऊ,23 सितम्बर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पीएम नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित इस प्रदर्शनी का सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ धर्मेन्द्र प्रधान व अनुराग ठाकुर ने अवलोकन किया।भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अगुआई में उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर एक टीम बनाई है। धर्मेन्द्र प्रधान के साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार से लखनऊ में हैं। कल पहले चरण की चुनावी बैठक के गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उनके साथ धर्मेन्द्र प्रधान व अनुराग ठाकुर तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। सीएम योगी आदित्यनाथ की यहां पर मौजूदगी में आज ही भाजपा चुनावी संगठन की बैठक होगी।