लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने लक्ष्मण की नगरी लखनऊ में पहली बार दिनाँक 13/11/2020 को सायंकाल 06:00 बजे होने जा रहे गोमय दीपोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण करने झूलेलाल वाटिका पहुंची।
वहाँ पहुंचकर उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पहली बार नगर निगम के कान्हा उपवन में निर्मित एक लाख गोबर के दियों से जगमगायेगा गोमती तट
महापौर संयुक्ता भटिया ने बताया लखनऊ नगर निगम एवं गोसेवा आयोग के संयुक्त तत्वाधान में एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेकर लखनऊ नगर निगम पहली बार भगवान लक्ष्मण की नगरी में भी गोमय दीपोत्सव का कार्यक्रम करने जा रहा है।
नगर निगम के कान्हा उपवन में गोबर से निर्मित 1 लाख दियों से झूलेलाल वाटिका पर गोमती तट जगमगायेगा।
महापौर ने शहर की जनता को भी दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने शहर की जनता से आह्वान किया की दीपोत्सव कार्यक्रम में सोशल डिस्टेन्सइंग का ध्यान रखने के साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए इस गोमय दीपोत्सव को भक्तिमय एवं राममय बनाये।
महापौर ने बताया कि इस शुभ अवसर पर विभाग के मंत्रीगण, समस्त विधायकगण, समस्त पार्षदगण ,नगर निगम के सभी अधिकारीगण एवं लखनऊ की सम्मानित जनता सम्मलित होगी।
इस अवसर पर महापौर संग गोसेवा आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर श्याम नंदन सिंह, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, जोनल अधिकारी राजेश कुमार सिंह जी, नगर अभियंता मनीष अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।