बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों का बहिष्कार करें-: व्यापारी संदीप बंसल

लखनऊ। स्वदेशी व्यापार और उद्योग को जिंदा रखने के लिए बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों का देश के प्रत्येक व्यापारी को बहिष्कार करना होगा तभी स्वदेशी उद्योग और व्यापार बढ सकता उक्त विचार आज लखनऊ के अमेठी उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप
बंसल ने व्यक्त किए।
संदीप बंसल ने कहा कि आज विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियां हर घर तक पहुंच चुकी हैं उनसे मुकाबला करने के लिए व्यापारियों को व्यापार करने के तौर-तरीकों को बदलना होगा और वो राष्ट्रीय कंपनियों का पूर्णरूपेण बहिष्कार करना होगा यदि व्यापारी ही ऑनलाइन कंपनियों से सामान मंगाता रहेगा तो बाजारों में आकर दुकानों से सामान लेने वाला कोई नहीं बचेगा इसलिए भविष्य में अपने व्यापार को जिंदा रखने के लिए बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों का हर कीमत पर बहिष्कार करना ही होगा।
उन्होंने कहा कि एकता के बल पर हम किसी भी कठिनाई का सामना आसानी से कर सकते हैं अमेठी के संरक्षक डॉ सीताराम वर्मा, गोकर्ण नाथ वर्मा, कुलदीप पांडे, संतोष शर्मा, राम सिंह, शाकिर अली अध्यक्ष राम लखन गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मराज वर्मा, मोहम्मद निहाल, उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, चांद अहमद, मोहम्मद शानू अमित मिश्रा महामंत्री सुशील निगम, ऋषभ शर्मा, शानू खान, कोषाध्यक्ष सचिन वर्मा संगठन मंत्री विनोद कुमार अशोक गुप्ता रवि साहू को शपथ दिलाते हुए उन्होंने वो राष्ट्रीय चीनी कंपनियों का पूर्ण बहिष्कार करने का संकल्प कराया।
संदीप बंसल ने उपस्थित व्यापारी समूह को किसी भी परिस्थिति में एकजुट रहने का मंत्र देते हुए प्रत्येक व्यापारी को व्यापार मंडल से ढूंढने का आवाहन किया।
शपथ समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, प्रदेश मंत्री हाफिज अहमद सिद्दीकी, प्रदेश प्रवक्ता एवं नगर महामंत्री सुरेश छाबलानी, युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश गौतम, प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता, महामंत्री सुनील गुप्ता, कार्यवाहक अध्यक्ष जावेद बेग, युवा जिला अध्यक्ष नुजहत खान, संजय गुप्ता, महामंत्री नीरज गुप्ता, नगर अध्यक्ष असीम मार्शल,महामंत्री अश्वन वर्मा, ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।