लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस समय शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक का लॉक डाउन लगा हुआ है। सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि बिना वजह अपने घर से बाहर न निकले। आम जनता अगर लॉक डाउन का उलंघन करती है तो उसके लिए सख्त कार्यवाही भी की जाएगी।
इस लॉक डाउन को सफल बनाने का जिम्मा पुलिस प्रशासन के कन्धों पर है। जहा पुलिस हर चौराहा पर मुस्तैद रहकर बिना हेलमेट के निकलने वाली आम जनता का चालान कर रही है।
वही कुछ पुलिस कर्मी ही बिना हेलमेट गाड़ी चलाते नजर आ रहे है। अगर कानून का पालन कराने वाले ही कानून को तोड़ते हुए नजर आएंगे तो आम जनता कैसे सुधरेगी।