हज़रतगंज चौराहा पर महिला पुलिस कर्मियों ने मनाया मदर्स डे

लखनऊ। कोरोना वायरस महामारी के बीच आम जनमानस लॉकडाउन में घरों में रहकर इस महामारी से जंग लड़ रहा है तो वहीं पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। रविवार को जहां पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही है तो वहीं राजधानी लखनऊ में ड्यूटी के बीच महिला पुलिसकर्मियों ने केक काटकर अपनी मांओं को याद किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने बॉलीवुड फिल्म का गीत ‘तेरी उंगली पकड़ के चला, ममता के आंचल में पला, मेरी मां.. ओ मेरी मां..गाकर अपनी मां को याद किया। इस दौरान सभी ने कोरोना को हराने का संकल्प लिया।

मदर्स डे पर ये सेलेब्रेशन राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर मनाया गया। महिला थाना इंस्पेक्टर शारदा चौधरी की अगुवाई में केक काटा गया। उन्होंने सभी को मदर्स डे की बधाई दी। महिला थाना प्रभारी ने पहले महिला पुलिसकर्मियों के हाथों को सैनिटाइज करवाया फिर केक काटा। इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने केक खाया।

महिला थाना प्रभारी ड्यूटी के साथ मां का भी फर्ज निभाजी नजर आईं। इंस्पेक्टर शारदा चौधरी का कहना है कि आज महिला पुलिस मदर्स डे पर कोरोना वायरस की वजह घर नहीं जा पाई। इसलिए आज कोरोना वायरस की जंग जीतने के लिए का संकल्प लिया है।