वज़ीरगंज पुलिस ने लापता लड़की को ढूंढ कर परिजनों को सौंपा

लखनऊ। (ज़रगाम रिज़वी) राजधानी पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य के जरिए मानवता की मिसाल कायम की है। वज़ीरगंज पुलिस ने लापता एक लड़की को ढूंढ कर उसके परिजनों को सौंपा है।

बता दे कि थाना सआदतगंज निवासी सबा परवीन पुत्री असफाक 22 वर्षीय अम्बरगंज थाना सआदतगंज से लापता हो गयी थी। जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने थाना सआदतगंज में दर्ज कराई थी। वही कैसरबाग चौराहा पर रात तकरीबन 10 बजे अकेले रोती बिलखती लड़की जा रही थी जिसपर थाना वज़ीरगंज के हाता चौकी इंचार्ज पवन मिश्रा की नजर उस लड़की पर पड़ी। चौकी इंचार्ज पवन ने लड़की को चौकी लाकर पहले उसको खाना खिलाया फिर उससे पूछताछ की पता चला वह रास्ता भटक गयी है, और सआदतगंज की रहने वाली है। जिसपर चौकी इंचार्ज ने थाना सआदतगंज से सम्पर्क कर उसके परिजनों को बुलाकर लड़की को सुपुर्द किया। जिसके बाद परिवार वालों ने चौकी इंचार्ज पवन मिश्रा और उनकी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए शुक्रिया अदा किया।