
लखनऊ। हमेशा यात्रियों से गुलजार रहने वाला चारबाग़ रेलवे स्टेशन लॉकडाउन के चलते सुनसान पड़ा है। ट्रेन नहीं आ रही है। रनथ्रू निकलने वाली कोई मालगाड़ी सन्नाटे को चीरती हुई निकल जाती है। चारबाग़ रेलवे स्टेशन से रोजाना ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें यहां से हज़ारो की तादाद में यात्री रोजाना सफर करते है। लॉकडाउन से पहले यहां चौबीस घंटे चहल पहल रहती थी,

मगर आज सुनसान पड़ा है। लॉकडाउन में चाय की दुकानें, रेहडी, बुक स्टॉल आदि सब बंद पड़े है। कोई चहल पहल नहीं है।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन में बीते 25 मार्च से देश भर में ट्रेनों का संचालन बंद है। स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है।