
लखनऊ। कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर राजधानी में सैनिटाइजर छिड़कने का काम शुरू हो गया है। जहा लगभग सभी इलाकों में नगर निगम के नेतृत्व में सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। इसी कड़ी में अब पुलिस चौकी व पुलिस की गाड़ियों पर भी सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है।

इसी के मद्देनजर शनिवार को थाना वज़ीरगंज क्षेत्र की कैसरबाग बस अड्डा पर स्थित हाता पुलिस चौकी पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस वालों की गाड़ियों पर भी इसका छिड़काव किया गया। आपको बता दें कि यह सैनिटाइजेशन का काम नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।