आयतुल्लाहिल उज़्मा शेख़ हुसैन वहीद ख़ुरासानीؒ के इंतिक़ाल पर मौलाना सैयद सैफ़ अब्बास नक़वी का इज़हारे ताज़ियत
लखनऊ, 17 नवंबर: मुमताज़ुल उलेमा मौलाना सैयद सैफ़ अब्बास नक़वी ने एक बयान जारी करके मरजए आली क़द्र आयतुल्लाहिल उज़्मा शेख़ हुसैन वहीद ख़ुरासानी रहमतुल्लाह अलैह के इंतिक़ाल-ए-पुर्मलाल पर गहरे रंज़ो ग़म और ताज़ियत का इज़हार किया।
उन्होंने कहा कि आलमे तशय्यु की अज़ीम इल्मी व रूहानी शख़्सियत, शैख़ुल फ़ुक़हा, मरजए आली क़द्र और फ़क़ीहे अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम, हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा शेख़ हुसैन वहीद ख़ुरासानी ताबा स़राहु के इंतिक़ाल की ख़बर निहायत रंज़ो अलम और गहरे सदमे का बाइस है।
मौलाना सैयद सैफ़ अब्बास नक़वी ने मज़ीद कहा कि आपकी रहलत से आलमे इस्लाम, बिलख़ुसूस मक्तबे अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम, एक अज़ीम फ़क़ीह, जलीलुल क़द्र आलिमे दीन और उलूमे आले मुहम्मद अलैहिमुस्सलाम के बे-मिसाल ख़ादिम से महरूम हो गया है। आपकी पूरी ज़िंदगी तदरीस, तहक़ीक़, फ़क़ाहत, तरबियते उलमा, तरवीजे मआरिफ़े क़ुरआन व इतरत और दिफ़ाए हरीमे विलायत में बसर हुई। हौज़ए इल्मिया क़ुम और दुनिया-ए तशय्यु में आपकी गिराँक़द्र इल्मी व दीनी ख़िदमात हमेशा याद रखी जाएँगी।
उन्होंने कहा कि हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद ख़ुरासानी ताबा अल्लाहु मसवाहू की रहलत महज़ एक अज़ीम आलिमे दीन और मरजए वक़्त का इंतिक़ाल नहीं, बल्कि आलमे फ़क़ाहत व इज्तिहाद में एक अहद का इख़्तिताम है। आपकी इल्मी अज़मत, अहलेबैत अतहार अलैहिमुस्सलाम से वालिहाना अक़ीदत और दीने मुहम्मदी की सरबुलंदी के लिए आपकी मुसलसल जद्दोजहद आने वाली नस्लों के लिए मशअले राह रहेगी।
मौलाना सैयद सैफ़ अब्बास नक़वी ने इस अज़ीम सानेहे पर बारगाहे मुक़द्दसे हज़रत वलिये अस्र, इमामे ज़माना अज्जलल्लाहु तआला फ़रजहुश्शरीफ़ में ताज़ियत व तसलियत पेश करते हुए मराजेए इज़ाम, उलमाए एअलाम, हौज़ाते इल्मिया, मरहूम के ख़ानवादे, शागिर्दों, मुक़ल्लिदीन और तमाम मोमिनीन व मोमिनात की ख़िदमत में भी दिली ताज़ियत पेश की।
उन्होंने बारगाहे परवरदिगार में दुआ की कि ख़ुदावंदे मुतआल मरहूम व मग़फ़ूर के दर्जात बुलंद फ़रमाए, उन्हें जिवार-ए मुहम्मद व आले मुहम्मद अलैहिमुस्सलाम में आला मक़ाम अता फ़रमाए और तमाम सोगवारान को सब्रे जमील मरहमत फ़रमाए। इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहि राजिऊन।
