अलीगंज के डेंटल क्लीनिक में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

दोपहर करीब 1:30 बजे उठने लगा धुआं, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज इलाके में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब सेक्टर-बी स्थित एक डेंटल क्लीनिक में अचानक आग लग गई। क्लीनिक से उठते घने धुएं को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, आग दोपहर करीब 1:30 बजे लगी। देखते ही देखते धुआं पूरी गली में फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।