ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

सत्ता की शान | लखनऊ। राजधानी के पारा इलाके में बुद्धेश्वर के पास भपटामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर एक यात्री की ट्रेन से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना रात की बताई जा रही है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी गई है। पुलिस अभी तक उसकी पहचान नहीं कर सकी है। मौके से मिले सामान के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उसके पास अमेरिकन टूरिस्टर का काला बैग था। तलाशी के दौरान बैग से कपड़ों का एक सेट और सिंचाई विभाग से जुड़ी एक फाइल मिली। मृतक ने सफेद शर्ट, नीली जींस और काले स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे, जिन पर सफेद पट्टियां थीं। पुलिस के मुताबिक, रेलवे क्रॉसिंग के आसपास ट्रेन की गति कम होने के कारण यात्री के उतरने की कोशिश के दौरान गिरने की आशंका है। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट नहीं मिली। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मृतक के बारे में कोई जानकारी होने पर पारा थाने के मोबाइल नंबर 9454403875 या 9235326064 पर सूचना दें, ताकि उसकी पहचान कर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।