अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले— यूपी में लाखों फर्जी वोट दर्ज हैं

अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले— यूपी में लाखों फर्जी वोट फर्जी वोट दर्ज हैं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर चुनावी धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लाखों फर्जी वोट दर्ज हैं। उन्होंने दावा किया कि कई जगह एक ही व्यक्ति के नाम पर कई वोट बनाए गए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी ऐसे मामलों की सूची जारी करेगी और प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर इस मुद्दे को उठाएगी।

अखिलेश यादव ने यह बात एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए कही। उन्होंने मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए और भाजपा को इस मामले में घेरने की बात कही।
इससे पहले अखिलेश यादव ने लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समाजवाद, समानता और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों को जमीन पर लागू करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि जातिवाद और हर तरह के भेदभाव को समाप्त करने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान, डॉ. लोहिया के समाजवाद और मुलायम सिंह यादव के संघर्ष को भी याद किया।