चरक के सामने सुभाष कॉम्प्लेक्स की जर्जर हालत, हादसे की आशंका से लोगों में चिंता
लखनऊ। चौक स्थित तुलसीदास मार्ग पर चरक के सामने बना करीब नौ मंजिला सुभाष कॉम्प्लेक्स इन दिनों अपनी जर्जर हालत को लेकर चर्चा में है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कॉम्प्लेक्स के कई पिलर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और भवन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में डॉक्टरों के क्लीनिक, दुकानें और फ्लैट बताए जा रहे हैं। रोजाना यहां मरीजों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में भवन की स्थिति को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भवन का तकनीकी निरीक्षण कराकर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रह सकती है। लोगों ने एलडीए और नगर निगम से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर भवन की स्थिति की जांच कराने और जरूरत पड़ने पर परिसर को खाली को लेकर बात की जा रही है स्थानीय लोगो का कहना है कि यदि जल्दी ही सुभाष काम्पलेक्स को लेकर कार्यवाही नही हुई तो वह दिन दूर नही है जब कोई बड़ा हादसा हो जाय। अब देखना यह है एलडीए और नगर निगम लोंगो की जान की परवाह करता है या कोई अनहोनी होने का इन्तजार करता है स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय सुरक्षा के लिहाज से पहले ही आवश्यक कदम उठाने चाहिए।









