लखनऊ में रोडवेज की AC बस में लगी आग
फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराने के बाद धू-धूकर जली बस, मौके पर पहुंचीं दमकल की पांच गाड़ियां
लखनऊ। शुक्रवार देर रात हरदोई-कानपुर रिंग रोड पर उत्कर्ष लॉन के सामने रोडवेज की AC बस फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कुछ ही देर में बस धू-धूकर जलने लगी।
बस में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि बस के अंदर कोई यात्री या अन्य व्यक्ति नहीं मिला।
फायर विभाग के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे चौक फायर स्टेशन को भापतामऊ के पास बस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद चौक फायर स्टेशन से तीन और आलमबाग फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
