जनता की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए।

जनता की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए।

लखनऊ, 14 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और शीघ्रता से किया जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ जमीन कब्जाने वाले भू-माफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ पहुंचे नन्हे-मुन्नों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और रुचि के बारे में पूछा। सीएम ने बच्चों से कहा कि वे खूब मन लगाकर पढ़ें और खेल, संगीत, कला जैसी अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लें। मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट दी और उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में कुर्सियों पर बैठे हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे और उनकी समस्याओं व शिकायतों को ध्यान से सुना। उन्होंने लोगों के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित एवं संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की उचित समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। कुछ पीड़ितों ने मुख्यमंत्री के सामने पुलिस से जुड़ी अलग-अलग शिकायतें भी रखीं। इस पर सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पुलिस आयुक्त, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसएसपी स्तर के अधिकारी ध्यान दें। किसी भी मामले में थाना, चौकी और बीट स्तर पर हीलाहवाली की शिकायत बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर मामले में दोषियों के खिलाफ नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा।