आज 7 मई 2026 से उत्तर प्रदेश में सेंसेज यानी जनगणना का प्रोसेस शुरू हो गया है आनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना सही से फांर्म भरे। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली
7 से 21 मई तक जनगणना के फॉर्म भरें मौलाना खालिद रशीद इस्लामिक सेंटर में “जनगणना हेल्प डेस्क” की स्थापना
लखनऊ, 7 मइ।
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली शाही इमाम ईदगाह लखनऊ की अध्यक्षता में इस्लामिक सेन्टर के जिम्मेदारों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस अवसर पर मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि देश में जनगणना (Census) का पहला चरण आज यानी 7 मई से शुरू हो गया है। इसके तहत परिवार के मुखिया को se.census.gov-in पोर्टल पर ऑनलाइन अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज करनी होगी। स्वयं जानकारी भरने (Self & Enumeration) की यह प्रक्रिया 21 मई 2026 तक जारी रहेगी।
मौलाना फरंगी महली ने बताया कि जनगणना के फॉर्म में कुल 34 प्रश्न होंगे, जिनके सही उत्तर देना अनिवार्य है। ये प्रश्न निवास और परिवार से संबंधित हैं। इस सिलिसिले में कोई भी गलत जानकारी न दें। फॉर्म भरते समय कोई भी दस्तावेज (Document) अपलोड करने की जरूरत नहीं है।
जैसे ही आप पोर्टल खोलेंगे, आपके मोबाइल नंबर पर 11 अंकों की एक आईडी (ID) आएगी। इसके बाद आप अपनी जानकारी भर सकेंगे। 21 मई के बाद जब जनगणना विभाग के कर्मचारी आपके घर आएंगे, तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। वे इसकी जांच करके इसे स्वीकार करेंगे।
मौलाना फरंगी महली ने मुसलमानों से अपील की कि वे धर्म के कॉलम में इस्लाम और मातृभाषा के कॉलम में उर्दू लिखें। उन्होंने मस्जिदों के इमामों से भी गुजारिश की कि वे जुमे के खुत्वे में नमाजियों को जनगणना के महत्व और जरूरत के बारे में बताएं और लोगों को इसमें उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
हेल्प डेस्क की जानकारी
जनता की सुविधा के लिए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, ईदगाह ऐशबाग, लखनऊ में एक जनगणना हेल्प डेस्क बनाई गई है। लोग सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 7905381076, 73355097779, 95801120321
इस बैठक में मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी, मौलाना मोहम्मद मुश्ताक, मौलाना मोहम्मद सुफियान, मौलाना अब्दुल लतीफ, मौलाना अब्दुल मुगीस, अदनान खान और मुनीब अलवी शामिल रहे।
–
फांर्म इस प्रकार से होगा- 👍 नीचे मैं आपको जनगणना का पूरा सैंपल फॉर्म (लगभग असली फॉर्म जैसा) दे रहा हूँ, जिसे देखकर आपको पूरी समझ आ जाएगी कि कैसे जानकारी ली जाती है।
📋 Census of India – सैंपल जनगणना फॉर्म
🏠 भाग 1: मकान (House Listing)
मकान संख्या: __________
भवन का उपयोग:
☐ आवासीय ☐ व्यावसायिक ☐ दोनों
मकान का प्रकार:
☐ कच्चा ☐ पक्का ☐ अर्ध-पक्का
कमरों की संख्या: __________
मकान का स्वामित्व:
☐ स्वयं का ☐ किराए का ☐ अन्य
पीने के पानी का स्रोत:
☐ नल ☐ हैंडपंप ☐ कुआँ ☐ अन्य
शौचालय सुविधा:
☐ है ☐ नहीं है
बिजली की सुविधा:
☐ है ☐ नहीं है
रसोई गैस (LPG):
☐ है ☐ नहीं है
👨👩👧👦 भाग 2: परिवार की जानकारी
परिवार के मुखिया का नाम: __________
परिवार के सदस्यों की संख्या: __________
👤 भाग 3: प्रत्येक सदस्य का विवरण
क्र.
नाम
मुखिया से संबंध
लिंग
उम्र
वैवाहिक स्थिति
धर्म
जाति
1
2
🎓 भाग 4: शिक्षा
क्या पढ़े-लिखे हैं?
☐ हाँ ☐ नहीं
उच्चतम शिक्षा:
☐ प्राथमिक ☐ माध्यमिक ☐ स्नातक ☐ अन्य
क्या वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं?
☐ हाँ ☐ नहीं
💼 भाग 5: रोजगार
क्या काम करते हैं?
☐ नौकरी ☐ व्यापार ☐ मजदूरी ☐ बेरोजगार
कार्य का प्रकार:
☐ सरकारी ☐ निजी ☐ स्वरोजगार
मुख्य आय का स्रोत: __________
🚶♂️ भाग 6: प्रवास (Migration)
क्या आप पहले कहीं और रहते थे?
☐ हाँ ☐ नहीं
यदि हाँ, पिछला स्थान: __________
यहाँ आने का वर्ष: __________
♿ भाग 7: विशेष जानकारी
क्या कोई दिव्यांगता है?
☐ हाँ ☐ नहीं
मातृभाषा: __________
📱 भाग 8: सुविधाएं
मोबाइल: ☐ है ☐ नहीं
टीवी: ☐ है ☐ नहीं
इंटरनेट: ☐ है ☐ नहीं
बैंक खाता: ☐ है ☐ नहीं
⚠️ नोट:
यह एक सरल सैंपल फॉर्म है,
