लखनऊ
34 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 5.6 लाख का माल बरामद
लखनऊ। थाना महानगर की पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल की मदद से 34 गुमशुदा/चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कि
ए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 5,60,000 रुपये है। इन सभी फोनों को उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया गया है।
यह कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त अंकित कुमार और प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी निगरानी करके इन फोनों को ट्रेस किया।
मोबाइल वापस पाकर मालिकों ने लखनऊ पुलिस का दिल से धन्यवाद किया और उनके इस प्रयास की सराहना की।
