लखनऊ:इदारा-ए-तहफ़्फ़ुज़-ए-मर्सियाख़्वानी की वार्षिक बैठक रविवार को फ़ैज़ बाक़िर के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मौलाना जाफ़र अब्बास ने की।
बैठक में संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि इस वर्ष भी “आल-ए-मोहम्मद की पसंदीदा ज़ाकिरी” के शीर्षक से आयोजित होने वाला “अशरा मर्सियाख़्वानी” अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार 1 मोहर्रम से 9 मोहर्रम तक इमामबाड़ा नाज़िम साहब, लखनऊ में दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष निम्नलिखित मर्सियाख़्वानी की मजालिस को
1 मोहर्रम – मोहम्मद हैदर, 2 –मोहसिन अब्बास रिज़वी, 3 – अली इमाम गोहर, 4 – कामिल रिज़वी, 5 – औन रिज़वी, 6 – क़ाज़ी असद, 7 – फ़ैज़ बाक़िर, 8 – सुब्ही ज़ैदी, 9 – अहसन सईद आबिदी खिताब करेगें।
बैठक के दौरान संस्थान के सदस्यों ने हाल ही में दिवंगत हुए डॉक्टर फ़ख़रुल हसन रिज़वी और मुनीर आलम को दिल से श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके लिए सुरह-ए-फातेहा पढ़ी गई। दोनों ही संस्थान के सक्रिय और समर्पित सदस्य थे।
बैठक में संस्थान के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर एजाज़ अतहर, डॉक्टर सरवत त़क़ी, इमदाद इमाम, नसीर अब्बास, काज़िम अबरार, क़ासिम रज़ा, अली औन, फ़ैज़ बाक़िर और असद रिज़वी सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
असद रिज़वी
(प्रेस सेक्रेटरी)
09839385658

