झांसी में बाइक पर बैठी महिला का दुपट्टा चेन में फंस गया। दुपट्टा हाथ में लिपटा था। पहले महिला नीचे गिरी, फिर इतना जोर का झटका लगा कि पलक झपकते ही महिला का बायां हाथ शरीर से अलग हो गया।कोहनी से कटकर हाथ बाइक के पहिए में जाकर फंस गया। महिला दर्द से बेहोश हो गई। परिजन लहूलुहान महिला को अस्पताल ले गए। मगर, उसका हाथ जोड़ा (प्लांट) नहीं जा सका। हादसे के वक्त महिला की गोद में उसकी 5 महीने की बेटी भी थी। वह उसे अस्पताल दिखाने जा रही थी,
झटका लगने पर पत्नी बाइक से गिरी, हाथ अलग हो गया
