असलहों की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को ठाकुरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार


(सत्ता की शान)
लखनऊ,26 नवम्बर। लखनऊ कमिश्नरेट की ठाकुरगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता। राजधानी लखनऊ में रह कर असलहों की तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों कौशल किशोर सिंह, हसनैन अली खां उर्फ मुन्ना निवासी मड़ियांव,रहीमनगर फैजुल्लागंज को ठाकुरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीसीपी वेस्ट सोमेन वर्मा व एडीसीपी वेस्ट चिरंजीवनाथ सिन्हा के आदेश पर काम कर रही ठाकुरगंज पुलिस ने दो असलाह तस्करों को दबोच कर डाला सलाखो के पीछे। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के कब्जे से ठाकुरगंज पुलिस टीम ने 4 असलहे 315 बोर व 1 रिवाल्वर 32 बोर किया बरामद। लखनऊ कमिश्नर डीके ठाकुर ने गिरफ्तार करने वाली ठाकुरगंज पुलिस टीम को दी बधाई।