शुक्रवार की रात विवाद में हुई फायरिग तीन घायल

लोनार क्षेत्र के इटौरिया निवासी राधा सिंह प्रधान हैं।प्रधानी के चुनाव की चली आ रही रंजिश में प्रधान व पूर्व प्रधान पक्ष के बीच शुक्रवार की रात विवाद हो गया। मारपीट और फायरिंग में प्रधान के दो देवर घायल हो गए। वहीं पूर्व प्रधान पक्ष के दो लोगों के भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों पक्षों पर कार्रवाई की जा रही है। पूर्व प्रधान नरेश पाल सिंह के परिवार के ही मुनेंद्र सिंह की पत्नी कमला सिंह ने भी चुनाव लड़ा था। राधा सिंह प्रधान तो बन गईं और उसी  के बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। प्रधान राधा सिंह की पति रंजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात उनके भाई संजीत सिंह व रामचंद्र घर के बाहर बैठे थे। उसी समय मुनेंद्र सिंह, विजय सिंह आदि दूसरे गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होकर नशे में निकले और गाली गलौज करने लगे। संजीत ने मना किया तो वह लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इसी बीच अन्य लोग भी आ गए और फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें संजीत सिंह के मुंह पर छर्रा लगा और उनका जबड़ा ही टूट गया। जबकि रामचंद्र भी घायल हो गए।