प्रयागराज में घर के बाहर सो रही मां बेटी की नृशंस हत्या, गांव में फैली सनसनी, सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर जिले के आला अधिकारियों समेत स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना की छानबीन की जा रही है।
नवाबगंज के जगदीशपुर मसनी गांव में बरामदे में सो रही मां अंजली (35) पत्नी अंजनी सरोज और बेटी संजीवनी (13) पुत्री अंजनी सरोज की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह उनका शव बिस्तर पर खून से सना मिला। बताया जाता है कि पति अंजनी सरोज मुंबई में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या किसलिए, किसने और क्यों की इसका पता नहीं चल पा रहा है।