नगर निगम के 11 कर्मचारियों कोरोना पॉजिटिव, महापौर ने फोन पर वार्ता कर हर प्रकार की मदद का दिलाया भरोसा

Jलखनऊ। नगर निगम के 11 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने आज पॉजिटिव आये अपने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों से फोन पर वार्ता की एवं उन्हें हर प्रकार की मदद देने का और उनके परिवार की हर प्रकार की सहायता करने का भरोसा दिलाया।

महापौर ने नगर आयुक्त से कर्मचारियों की जानकारी प्राप्त की एवं उनको फोन पर ही नगर निगम कार्यालय को 48 घण्टे बंद करने का निर्देश दिया। अपने कर्मचारियों के संक्रमित होने की सूचना मिलने के बाद महापौर ने नगर निगम कार्यालय को 48 घंटे बन्द करने का निर्देश नगर आयुक्त को दिए।

केवल अति आयश्यक कार्य होने पर ही आमजन को कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दे, कार्यालय के बाहर तैनात कर्मचारी अधिकारियों से फोन पर वार्ता कराए।

महापौर ने यह भी आदेश दिया कि ऑफिस खुलने के पश्चात केवल कर्मचारी के प्रवेश की ही अनुमति कार्यालय में होगी एवं यदि बहुत आवश्यक हो तो कार्यालय के बाहर तैनात कर्मचारी अधिकारी से फोन पर वार्ता कराएगा।