ट्रंप ने ईरान के 7 दिन में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के प्रस्ताव को ठुकराया
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान ने वॉशिंगटन को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमी-निया ने कहा कि ईरान किसी भी संभावित हमले या टकराव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि दोबारा हमला हुआ तो अमेरिका को पहले से अधिक व्यापक नुकसान का सामना करना पड़ेगा।
यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के उस प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद आया है, जिसमें सात दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और बातचीत आगे बढ़ाने की बात कही गई थी। ट्रंप ने शनिवार को प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार किया।
वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि तेहरान मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के जवाब का इंतजार कर रहा है। ईरान ने संकेत दिया है कि आवश्यक परिस्थितियां बनने पर सात दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य में सामान्य समुद्री आवाजाही बहाल की जा सकती है।
ईरानी सेना की चेतावनी और ट्रंप द्वारा प्रस्ताव खारिज किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए चल रही कूटनीतिक कोशिशों पर अब सबकी नजर है।

